पर्यावरण, वन और
जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
पर्यावरण,
वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत
की पर्यावरण और वन नीतियों, कार्यक्रमों और संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन
की देखरेख के लिए केंद्र सरकार में नोडल एजेंसी है।
मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP);
एकीकृत पर्वत विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय
केंद्र (ICIMOD) तथा पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन
(UNCED) के लिए भी नोडल एजेंसी भी है।
-मंत्रालय
बहुपक्षीय निकायों जैसे कि सतत विकास आयोग (CSD),
वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) और
क्षेत्रीय निकायों जैसे कि एशिया और प्रशांत परिषद (ESCAP) और
क्षेत्रीय सहयोग के लिए दक्षिण एशियाई संघ (SAARC)
के साथ पर्यावरण से संबंधित मामलों पर
समन्वय
भी करता है।

ConversionConversion EmoticonEmoticon